Lok Sabha Elections 2023: लोकसभा चुनाव के शंखनाद के भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार भाजपा में शामिल हो गईं। संगीता लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की सांसद हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी-आगरा में साइकिल का दबदबा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को राष्ट्रहित एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ ज्वाइन किया। माननीय प्रधानमंत्री जी के परिवार का हिस्सा बनाने के लिएआदरणीय@JPNadda का कोटि कोटि धन्यवाद pic.twitter.com/I8f2BCanKG
— Seema Samridhi (Kushwaha) (@Seemasamridhi) March 18, 2024
सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य] डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
दिल्ली उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं कुशवाहा समाज की वरिष्ठ नेत्री सीमा समृद्धि कुशवाहा जी ने दिल्ली राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण किया ।
आपका भाजपा परिवार में स्वागत है।@Bhupendraupbjp @brajeshpathakup pic.twitter.com/FhxzLKRlSa— Amarpal Maurya ( Modi Ka Parivar) (@Amarpalmbjp) March 18, 2024
इसके साथ ही देश की चर्चित अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
आदरणीय @TawdeVinod जी राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी । आपका बहुत बहुत आभार । आपने मुझे मोदी परिवार का हिस्सा बनाया।
@narendramodi @AmitShah @JPNadda pic.twitter.com/l24LqgcFFt पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
— Seema Samridhi (Kushwaha) (@Seemasamridhi) March 18, 2024