Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Lok Sabha Elections 2024: बैठक के बाद बीजेपी आज चार राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का कर सकती है एलान

Lok Sabha Elections 2024: बैठक के बाद बीजेपी आज चार राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का कर सकती है एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर BJP कई राज्यों में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। इसको लेकर BJP मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

बताया जा रहा है, बैठक के दौरान ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कई नामों पर मुहर लगी, जिसके बाद भाजपा आज अपनी चौथी सूची जारी कर सकती है।

UP की कई सीटों पर हो सकता है फेरबदल
बताया जा रहा है कि, UP की कई सीटों पर प्रत्याशियों को बदलने की भी चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि, पीलीभीत से वरुण गाँधी का टिकट कट सकता है। इसके साथ ही कई अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों में बीजेपी बदलाव कर सकती है।

 

 

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं
Advertisement