Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन में खींचतान मची हुई है। इन सबके बीच यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
इसको लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी का जो ट्वीट आया है उस पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय ले रही है और बहुत ही सकारात्मक व अच्छे वातावरण में बातचीत चल रही है। इसका परिणाम बहुत ही जल्द मजबूत आने वाला है।
लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को दी 11 सीटें…इस पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का आया बयान#up #indiaallaince #congress #Sp pic.twitter.com/ukp2W6STX7
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) January 27, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
बता दें कि, इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।
‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 27, 2024