Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नामों का पार्टी ने एलान किया है। इस लिस्ट में लखनऊ, मोहनलालगंज, खीरी, गाजियाबाद समेत अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बसपा ने गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार, मथुरा से सुरेश सिंह, लखनऊ से सरवर मलिक, मोहनलालगंज से राजेश प्रधान, मैनपुरी से डॉ गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा, उन्नाव से अशोक पांडेय, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को टिकट दिया है।