Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का प्रचार आज शाम से थम गया। तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग होगी। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, अब पार्टियों ने चौथे चरण के लिए अपना प्रचार तेज कर दिया है।
पढ़ें :- उत्तराखंड के युवक ने तैयार किया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, सफल उड़ान का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर मतदान होगा उसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं। इन लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा।