Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर निशाना, कहा-यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

Lok Sabha Elections 2024: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर निशाना, कहा-यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और चुनाव प्रचार तेज ​किए जा रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

पढ़ें :- BRICS की आड़ में चीन का बड़ा गेम? चिनफिंग के '5-पॉइंट प्लान' को लेकर भारत सतर्क

इसके साथ ही उन्होंने कहा, विपक्ष जानता है कि वो हार चुका है फिर भी लकीर पीटने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण के युग को खत्म कर दिया है। देश के 80 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के राशन दिया जा रहा है। मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी है।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

साथ ही उन्होंने रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कहा कि, यहां पर चाहे दीदी लड़े या कोई और उनकी हार होगी। दरअसल, बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में अब उनके नाम की अटकलें यहां पर चल रहीं हैं।

Advertisement