Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Lok Sabha Elections 2024: पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर फिर ठोका दावा, कहा-4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Lok Sabha Elections 2024: पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर फिर ठोका दावा, कहा-4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में विपक्ष की सीट शेयरिंग के बाद भी पूर्णिया सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है। जन अधिकार पार्टी का विलय करवा कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव (Pappu Yadav) इस सीट पर लगातार अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, जबकि गठबंधन में ये सीट राजद के कोटे में गयी है। इन सबके बीच अब पप्पू यादव ने नामांकन की नई तारीख भी दे दी है। उन्होंने कहा कि, अब वो चार अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि, देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे जन नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि 2 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हो, आशीष दें! बिहार में INDIA गठबंधन के बड़े भाई राज़द के प्रमुख लालू जी से पुनः आग्रह है कि वह गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें, कांग्रेस के लिए छोड़ दें।

Advertisement