Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म, सार्वजनिक क्षेत्र का होगा निजीकरण और 22 पूंजीपति चलाएंगे देश : राहुल गांधी

मोदी सरकार सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म, सार्वजनिक क्षेत्र का होगा निजीकरण और 22 पूंजीपति चलाएंगे देश : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

बोलंगीर। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच ओडिशा के बोलंगीर में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि यदि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई तो देश में नौकरियों से आरक्षण खत्म हो जाएगा, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाएगा और देश को 22 पूंजीपति चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए जनता की सरकार बनानी चाहिए। इसलिए संविधान, आरक्षण और गरीबों की रक्षा करें और कांग्रेस को यहां से विजयी बनाएं।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। इन्होंने 24 साल के मनरेगा का पैसा 22 लोगों को दे दिया है, लेकिन आम जनता को कुछ नहीं दिया। मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, छात्रों का लोन माफ नहीं किया, छोटे व्यापारियों को तो लोन ही नहीं दिया। आज आम जनता पर बहुत बोझ है, क्योंकि मोदी सरकार ने कभी आपकी रक्षा नहीं की।

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

अडानी को एयरपोर्ट और डिफेंस के कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं तो मीडिया कहता है कि  विकास हो रहा है

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने कहा कि  देश में 90% लोगों की कहीं भागीदारी नहीं है। टीवी पर मीडिया वाले अंबानी की शादी दिखाएंगे, PM मोदी का वीडियो दिखाएंगे, लेकिन किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा की आवाज कभी नहीं दिखाएंगे। क्योंकि मीडिया के मालिकों की लिस्ट में आपको दलित, आदिवासी या पिछ़ड़े वर्ग का एक व्यक्ति नहीं मिलेगा। अडानी को एयरपोर्ट और डिफेंस के कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं तो मीडिया कहता है कि  विकास हो रहा है। मनरेगा लागू होता है, किसानों का कर्ज माफ़ होता है तो मीडिया कहता है कि  देखो गरीबों और किसानों की आदत बिगाड़ रहे हैं। इसलिए हम देश में करोड़ों लखपति बनाएंगे। हमारा पहला क्रांतिकारी कदम- जातिगत जनगणना है । जिससे देश के हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी पता चल जाएगी।

Advertisement