Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है। बिहार में भाजपा 17 सीट, जेडीयू 16 सीट और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को एनडीए कोटे में एक-एक सीट मिली है।
पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि, भाजपा, जदयू, लोजपा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा बिहार में एक साथ चुनाव लड़ेगा। भले पार्टी के चुनाव चिन्ह अलग हों लेकिन सभी 40 सीट पर एनडीए की सभी पार्टियां पूरा ताकत से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा 17 सीटें, जनता दल यूनाईटेड 16, लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर, हम एक सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
एनडीए गठबंधन में बिहार में भाजपा को मिलीं 17 सीटें
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सरि और सासाराम।
नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी
वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।
चिराग पासवान की लोजपा 5 सीटों पर लड़ेगी
हाजीपुर, वैशाली, खगड़िया, समस्तीपुर और जमुई
पढ़ें :- ट्रांसफर के बाद भी दो दर्जन से ज्यादा ANM को रिलीव नहीं कर रहे महराजगंज के CMO, महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप
जीतनराम मांझी की हम को एक सीट
जीतनराम मांझी की हम को गठबंधन में मिली गया लोकसभा सीट
उपेंद्र कुशवाहा को एक सीट
उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो काराकाट सीट पर लड़ेगी चुनाव