Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: बदायूं से चुनाव लड़ने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कही ये बातें

Lok Sabha Elections 2024: बदायूं से चुनाव लड़ने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कही ये बातें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा जा रही है। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के बदायूं से प्रत्याशी बनाए गए शिवपाल यादव को लेकर बीते कई दिनों से कई तरह की अटकलों का दौर जारी था। कहा जा रहा था कि, सपा बदायूं से प्रत्याशी को बदल सकती है। हालांकि, अब शिवपाल यादव ने एलान कर दिया है कि, पार्टी का आदेश मिला है, बदायूं जा रहा हूं और इस सीट को जीतकर आऊंगा।

पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप

शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा कि, आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शकील बदायूनी साहब के शब्दों में…कैसे कह दूं कि मुलाक़ात नहीं होती है, रोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैनपुरी में भाजपा पूरा जोर लगा रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी। भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीतेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर बोले उन्होंने कहा कि, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

बता दें कि,सपा ने शिवपाल यादव को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी। उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था।

पढ़ें :- केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, टॉयलेट में बहाई ‘राख’
Advertisement