Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनाव एलान के बाद समाजवादी पार्टी ने 6 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इसमें धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है।
पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास
समाजवादी पार्टी की पांचवी लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।