Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए कल यानी 20 मई को वोटिंग होगी। पांचवे चरण के चुनाव के बाद दो चरणों के चुनाव शेष बचेंगे, जिसके बाद चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री महंगाई का “म” और बेरोजगारी का “ब” नहीं बोल रहे हैं।
पढ़ें :- वाह रे चुनाव आयोग! मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा, पिता का नाम मूर्खचंद, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट
तेजस्वी यादव ने अपनी एक चुनाव जनसभा का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो लोगों से पूछ रहे हैं कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है कि नहीं? इसके साथ लिखा कि, जरा जनता की भी गर्जना सुन लो! बेरोजगारी बढ़ी है कि नहीं बढ़ी? महंगाई और गरीबी बढ़ी है कि नहीं बढ़ी? प्रधानमंत्री महंगाई का “म”, बेरोजगारी का “ब”, गरीबी का “ग” और विकास का “व” भी नहीं बोल रहे।
जरा जनता की भी गर्जना सुन लो!
बेरोजगारी बढ़ी है कि नहीं बढ़ी?
महंगाई और गरीबी बढ़ी है कि नहीं बढ़ी?प्रधानमंत्री महंगाई का “म”, बेरोजगारी का “ब”, गरीबी का “ग” और विकास का “व” भी नहीं बोल रहे। #TejashwiYadav #Bihar #RJD pic.twitter.com/2PjlxeqQP9
पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 19, 2024
इससे पहले उन्होंने एक चुनावी जनसभा को वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, अच्छे दिन ला दिए तो प्रधानमंत्री जी कह क्यों नहीं रहे कि मित्रों,’अच्छे दिन आ गए ना’? एक बार अच्छे दिन बोल कर तो दिखायें?