Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सांसद वरुण गांधी सबसे ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। भाजपा ने पीलीभीत से उनका टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद वरुण गांधी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलीं। हालांकि, वो इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इन सबके बीच वरुण गांधी सुल्तानपुर में मां मेनका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र कर जनता से वोट मांगे।
पढ़ें :- 'वो रन मशीन था', 'आत्मविश्वास टूट सकता है',: यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन
वरुण गांधी ने कहा कि, सुल्तानपुर ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां की सांसद को माता जी बोला जाता है। मैं यहां अपनी मां के लिए नहीं बल्कि पूरे सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन की अपील करता हूं। साथ ही कहा, जब हम 10 साल पहले यहां से चुनाव लड़ने के लिए आया तो लोगों ने कहा कि भैया, जैसी रौनक अमेठी और रायबरेली में है वैसी ही हम सुल्तानपुर में भी चाहते हैं। मुझे खुशी है कि आज सुल्तानपुर का नाम देश के प्रथम पंक्ति में आने वाले जिलों में लिया जाता है।
बता दें कि, वरुण गांधी बीते काफी दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे। उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसके साथ ही अग्निवीर और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरते रहते थे। कहा जा रहा है कि, पार्टी विरोध के कारण इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।