Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। UP की जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं। इन सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इन सबके बीच सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग हुई।
पढ़ें :- LPG Users Alert! 16 अगस्त तक कर लें ये काम, वरना न मिलेगा सिलेंडर और न ही सब्सिडी
वहीं, समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि नौगावां सादात में बूथ संख्या 15 पर उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस धमका रही है। इस बारे में पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उधर, इसे रिट्वीट करते हुए डीएम अमरोहा ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से चल रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी लेने पर इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। सभी लोग उत्साह और उमंग के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं ।