Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। पांचवे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण के लिए भी 35 सीटों पर वोटिंग होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। कुछ मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने की समय सीमा में परिवर्तन हो सकता है। इस चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 695 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा के दूसरे चरण के लिए 35 सीटों पर उतरे 265 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से पहले चरण में 13 मई को 28 सीटों पर मतदान हो चुका है। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।