Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र भी जारी किया है। वहीं, एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में वो इंडिया गठबंधन पर निशाना भी साध रहे हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं।
पढ़ें :- Car Blast Video : उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से वैन लटकाकर किया ब्लास्ट, आयोजक समेत 4 पर FIR
दरअसल, कांग्रेस ने अभी तक इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। रायबरेली से 2019 में सोनिया गांधी चुनाव लड़ीं थीं और जीत हासिल की थीं। वहीं, राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से चुनाव लड़े थे, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां से किसको प्रत्याशी बनायेगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस समर्थक रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।
इन सबके बीच रॉबर्ट वाड्रा का नाम सुर्खियों में आ गया हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी सीट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि उनके नाम की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। अब ऐसे में देखना होगा कि आखिर कांग्रेस रायबरेली और अमेठी से किसको उम्मीदवार बनायेगी।