पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव 2024 महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को विजय दिलाने के लिए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने देर रात चैयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर कार्यकर्ताओं,समर्थको के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस दौरान विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहां कि अब समय आ गया है चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूरे मन से जुट जाए।
श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि प्रचार में अब तेजी लाएं जनसंपर्क को और तेज करें चुनाव को अपने पक्ष में लाने के लिए वातावरण तैयार करें। कार्यकर्ताओ के पूरे मन से चुनाव में जुट जाने के लिए एकजुट करने पर भी विचार विमर्श किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं समर्थकों में ऊर्जा भरते हुए यह भी कहा की कार्यकर्ताओं के लिए हर समय हम मौजूद हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख नौतनवा, शिवम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली,राहुल दुबे, प्रदीप पांडे,अमित जायसवाल पूर्व प्रधान,अमित त्रिपाठी रवि त्रिपाठी,मनोज कुशवाहा,नितेश मणि त्रिपाठी,आनंद मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट