लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा पिछले 3 वर्षों में कूड़ा प्रबंधन के मामलों में लगभग 600 करोड रुपए के घोटाले के आरोपों के संबंध में यूपी के लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
अपने परिवाद में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षों में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात के अधीन नगर विकास विभाग द्वारा 600 करोड रुपए से ऊपर के कूड़ा प्रबंधन के घोटाले के तथ्य सामने आए हैं।
उन्होंने आगे कहा, जानकारी के अनुसार कई पूरी तरह नई कंपनियों को बुनियादी अर्हता नहीं होने के बाद भी नियमों के विपरीत जाकर टेंडर दिया। इन कंपनियों के खिलाफ ताजा अपशिष्ट (फ्रेश वेस्ट) तथा विरासत अपशिष्ट (लिगसी वेस्ट) के मामलों में गंभीर अनियमितता की तमाम शिकायतें प्राप्त हुईं किंतु शासन द्वारा इनका संज्ञान नहीं लेते हुए इन कंपनियों का गलत बचाव किया गया।
यूपी के नगर विकास विभाग में पिछले 3 वर्षों में कूड़ा प्रबंधन में लगभग 600 करोड रुपए के घोटाले के आरोपी के संबंध में @azadadhikarsena के @Amitabhthakur द्वारा लोकायुक्त के समक्ष परिवार प्रस्तुत@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP @PMOIndia @HMOIndia pic.twitter.com/5XGCJXnzPj
— Amitabh Thakur (Azad Adhikar Sena) (@Amitabhthakur) June 17, 2025
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, इन नई कंपनियों के बैलेंस शीट के अनुसार इनका शुद्ध लाभ इनके टर्नओवर का बहुत ही छोटा प्रतिशत था, जो इस सेक्टर के सामान्य औसत से काफी कम था। यह इन कंपनियों द्वारा भारी घूसखोरी की ओर इशारा करते दिखता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कूड़ा प्रबंधन का काम करने वाली कई कंपनियां तथा प्रमुख सचिव के कुछ निकट लोगों की प्रमुख भूमिका सामने आई है। उन्होंने लोकायुक्त से इस मामले की गंभीरता और महत्ता के दृष्टिगत तत्काल जांच की मांग की है।