लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह (Lokdal national president Sunil Singh) ने किसानों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। सुनील सिंह (Sunil Singh) स्वयं भी महारैली में उपस्थित रहेंगे।
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
सुनील सिंह (Sunil Singh) ने कहा कि लोकदल INDIA गठबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र, मताधिकार और जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। महारैली में SIR, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग प्रमुख मुद्दे होंगे।
उन्होंने कहा कि वोट की पवित्रता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। सुनील सिंह ने कहा,कि लोकतंत्र की पवित्रता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। अब फैसला जनता करेगी। 1 नवंबर को रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) पहुंचकर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में लोकतंत्र की आवाज बुलंद करेंगे।