Loksabha Election 3rd Phase Voting : आज मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और डिंपल यादव समेत करीब 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी।
पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, गोवा की दो, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश की विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और असम की धुबरी सीट से बदरुद्दीन अजमल समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में ताल थोक रहे हैं।
इन सीटों पर मतदान जारी
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का ‘राइट हैंड’ रंदीप मलिक पुलिस के रडार पर
महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।
मध्यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।
बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।
पढ़ें :- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी बांटने में धांधली? बिना कॉलेज आए छात्राओं को नंबर देने से स्कूटी योजना पर बवाल
असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।
गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा
अन्य दो : दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली सीट