लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पीडीएम में पी से पाकिस्तान वाले बयार पर प्रतिक्रिया दी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, एकरंगी क्या जाने पीडीए के बहुरंग। वो घबराए हुए हैं, इसलिए वो पी की परिभाषा को बदल रहे हैं। जितनी उनकी पीड़ा बढ़ेगी उतना पीडीए मजबूत होगा। बल्कि पीडीए का असली मतलब है प्रेम, दया और अपनापन। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है।
पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि, बीजेपी के आखिरी में भी पी है। इसका मतलब भाग जाओ पाकिस्तान…उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि समाजवादी विचारधारा से, PDA के आंदोलन से सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सरकार बनाये।
समाजवादी सरकार बनेगी आने वाले समय में प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने का काम करेंगे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन तोड़े जाने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती, समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है तो साथ निभाती है। वहीं, चीनी महंगा होने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मुनाफे की वजह से ये पेट्रोल में एथेनॉल मिलवा रहे हैं और मुनाफे के लिए चीनी महंगी कर रहे हैं।
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक जया देवी कौशल के मंदिर जाने से रोके जाने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, PDA समाज को क्या क्या नहीं फेस करना पड़ रहा, भाजपा की ही विधायिका मंदिर जातीं हैं तो उन्हें रोका जाता है।
सहयोगी दलों को दें 120 सीटें
अखिलेश यादव ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने सहयोगी दलों को 120 सीटें देनी चाहिए। हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल हैं भारतीय जनता पार्टी के उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जायें। अगर 120 सीट नहीं दे रहें तो उनके समाज का अपमान कर रहे हैं, चौधरी चरण सिंह जी का अपमान कर रहे हैं।
पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग