Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Love Jihad : सरताज ने सोनू बनकर किया युवती का किया शारीरिक शोषण, अब बोला-ॐ’ का टैटू हटवाकर करो धर्म परिवर्तन, तभी करूंगा निकाह

Love Jihad : सरताज ने सोनू बनकर किया युवती का किया शारीरिक शोषण, अब बोला-ॐ’ का टैटू हटवाकर करो धर्म परिवर्तन, तभी करूंगा निकाह

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले से लव जिहाद (Love Jihad) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सरताज नाम के मुस्लिम युवक ने ‘सोनू’ बनकर ब्राह्मण युवती से पहले दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी करने का वादा करके कई बार ​शारीरिक शोषण किया।

पढ़ें :- ODI Series: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

युवती के मुताबिक एक साल पहले सोनू नाम के युवक ने फोन पर उससे संपर्क किया और प्रेमजाल में फंसाया। बाद में वह युवक सरताज निकला, जो मुस्लिम समुदाय से है। 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। युवक ने उससे शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने अपना असली नाम सरताज बताया।

अब कहता है कि धर्म परिवर्तन करो तब करूंगा निकाह

बताया जा रहा है कि जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने कुछ ऐसी शर्त रखी। जिसे सुनने के बाद उसकी दुनिया ही उजड़ गई। युवक ने कहा कि “अपने हाथ से ‘ॐ’ का टैटू हटाकर मुस्लिम बनो, तभी निकाह करूंगा। युवती ने जैसे तैसे करके खुद को संभाला और बजरंग दल के पूर्व नेता कृष्णा तिवारी के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची।

युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की चेतावनी दी। पुलिस ने नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी सोनू उर्फ सरताज की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, जानें कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बाबूपुरवा का रहने वाला है।

Advertisement