LPG Price Cut Today: नए साल 2024 के पहले दिन यानी सोमवार को आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 1.50 रुपये 4.50 रुपये तक की कटौती की है। जिसके बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत (Commercial Gas Cylinder Price) में बदलाव हुआ है। हालांकि, घरेलू गैस की कीमतें स्थिर हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
दरअसल, भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसी कड़ी में गैस की कीमतों में 1 जनवरी 2024 को भी बेहद मामूली बदलाव किया गया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1.50 रुपये घटाई गई है, जिसके बाद राजधानी में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1757 रुपये से घटकर 1755.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 1869 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1710 रुपये से घटकर 1708.50 रुपये हो गयी है। जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये हो गई है। अन्य शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों को IOCL की वेबसाइट पर देख सकते हैं।