LPG Price Hike : आज से मार्च महीने की शुरुआत होते ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। शुक्रवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ गईं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च 2024 से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 1,749 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, चेन्नई और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर क्रमश: 1,960 रुपये और 1,911 रुपये हो गई है।
बता दें कि यह लगातार दूसरी बार है, जब सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। 1 फरवरी को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,769.50 रुपये, कोलकाता में 1,887 रुपये, मुंबई में 1,723 रुपये और चेन्नई 1,937 रुपये थी।
देश के प्रमुख शहरों में 1 मार्च से 19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत
दिल्ली- 1,795 रुपये
मुंबई- 1,749 रुपये
कोलकाता- 1,911 रुपये
चेन्नई- 1,960.50 रुपये
चंडीगढ़- 1,816 रुपये
बेंगलुरु- 1,875 रुपये
इंदौर- 1,901 रुपये
अमृतसर- 1,895 रुपये
जयपुर- 1,818 रुपये
अहमदाबाद- 1,816 रुपये
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
(नोट: उपरोक्त कीमतें इंडेन वेबसाइट से ली गई हैं। यह वितरकों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।)