Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. भगवान राम का आर्शीवाद लेने अयोध्या पहुंचे LSG के खिलाड़ी, टीम के मालिक संजीव गोएनका भी रहे मौजूद

भगवान राम का आर्शीवाद लेने अयोध्या पहुंचे LSG के खिलाड़ी, टीम के मालिक संजीव गोएनका भी रहे मौजूद

By Abhimanyu 
Updated Date

LSG players visit Ram Mandir : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक और उद्योगपति संजीव गोएनका ने खिलड़ियों के साथ राम लला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि टीम 14 खिलाड़ी राम लला के दर्शन करने आए हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

पढ़ें :- ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास : सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने, कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

राम मंदिर के दर्शन के समय लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कहा, “…भगवान राम की पूजा करना कभी भी काफी नहीं होता, और IPL सीज़न शुरू होने वाला है, इसलिए सभी खिलाड़ियों ने यहाँ मंदिर में पूजा-अर्चना की… भगवान राम के आशीर्वाद से, सब कुछ ठीक हो जाता है।” इस दौरान मंदिर परिसर में एलएसजी के मालिक, टीम के कप्तान ऋषभ पंत, अन्य खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर के कर्मचारियों ने पूजा-पाठ के बाद सभी को परिसर में घूमने का अवसर दिया और नवनिर्मित मंदिर का दर्शन कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही कड़ी रही। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक्स पर राम मंदिर दौरे की फोटो शेयर की है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, ” डॉ. संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और टीम के अन्य सदस्यों के साथ आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पहुँचे। जय श्री राम…”

Advertisement