Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : आज ‘नवाबों के शहर’ में खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 34वां मैच, जानिए कब और किसके बीच होगी भिड़ंत

IPL Match Today : आज ‘नवाबों के शहर’ में खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 34वां मैच, जानिए कब और किसके बीच होगी भिड़ंत

By Abhimanyu 
Updated Date

LSG vs CSK IPL Match Today : आईपीएल 2024 का 34वां मैच आज शुक्रवार को नवाबों के शहर लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स होगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच चौथा मैच होने वाला है। आइये जान लेते हैं कि लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, कब और कहां खेला जाएगा, और दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या रहा है?

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, कब शुरू होगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, शुक्रवार 19 अप्रैल को शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में अब तक किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल में लखनऊ और चेन्नई की टीमें 3 मैचों में आमने-सामने रही हैं, जिसमें से दोनों टीमों के खाते में एक-एक जीत दर्ज है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement