Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Cold Attack : लखनऊ में कोहरे और गलन से लोगों की हालत खराब, खिचड़ी तक ठंड से राहत नहीं

Lucknow Cold Attack : लखनऊ में कोहरे और गलन से लोगों की हालत खराब, खिचड़ी तक ठंड से राहत नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Cold Attack : लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तमाम जिले इन समय मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। सर्द हवाओं (Cold Wave) के साथ गलन ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। इसके अलावा घने कोहरे (Dense Fog) के चलते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, खिचड़ी यानी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) तक ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ समेत बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा के साथ बर्फीली हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के चलते अगले दोनों दिन दृश्यता 50 मीटर से 199 मीटर रहने की संभावना है।

लखनऊ में खिचड़ी तक राहत नहीं

इस बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को हल्की धूप निकलेगी, लेकिन पछुवा हवाएं चलने से सर्दी में इजाफा हो सकता है। उत्तर पश्चिम से उठे चक्रवाती पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement