लखनऊ। लखनऊ मण्डल के मण्डल मनोवैज्ञानिक केंद्र को दशकों बाद पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी मिल गया है। अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों के प्रमोशन के बाद विनोद कुमार ने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पढ़ें :- Good News : श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले, माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
इससे पहले विनोद कुमार लखनऊ के जुबिली इण्टर कॉलेज में उपप्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लखनऊ मण्डल के अंतर्गत आने वाले छह जिलों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी एवं धरातलीय क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।