लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने सबको झंकझोर दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें सबसे ज्यादा छात्र शामिल हैं। वहीं, घटना के बाद सीएम योगी अपना कार्यक्रम स्थगित कर लखनऊ पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लिया।
पढ़ें :- अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की और उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां वह स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वह घायलों से मिलेंगे और उनकी हालत के बारे में जानकारी लेंगे।
सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान
पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
पढ़ें :- यूपी लेखपाल परीक्षा परिणाम, यूपीएसएसएससी ने कहा, इसमें अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं