लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के समय इमारत में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
पढ़ें :- हर कोई अपने आप में अनूठा, 70 करोड़ महिलाएं देश की असली ताकत... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
यूपी कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लखनऊ के अलीगंज में एक इमारत (कोचिंग सेंटर) में भीषण आग लगने से 14 बच्चों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि इस दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि लापरवाही के कारणों का पता चल सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
लखनऊ के अलीगंज में एक इमारत (कोचिंग सेंटर) में भीषण आग लगने से 14 बच्चों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय…
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 22, 2026
पढ़ें :- BJP की नई टीम से मिले पीएम मोदी, पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक : राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने लिखा कि सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
पढ़ें :- BJP की नई टीम की पहली बैठक, जेन-जी से संवाद के लिए बनी टीम, शाम 7 बजे पीएम मोदी कर सकते है मुलाकात
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2026
भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार
ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 22, 2026
उन्होंने कहा कि ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।
इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं , कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं : मायावती
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद है। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की…
पढ़ें :- Sugar Price Hike : कांग्रेस चीफ का मोदी सरकार से सवाल- जब देश में चीनी की कमी है तो गन्ने को E20 बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं?
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2026