Lucknow Gaming Zone Fire : घर से निकले थे तो आज के कोर्स की तैयारी दिमाग में चल रही थी,कौन जानता थी आज का दिन अंतिम दिन हो जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में एक गेमिंग जोन लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जिंदगियां लील ली। आग इतनी भीषण थी कोचिंग के छात्रों को बचने का मौका ही नहीं मिला। उस समय हर तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया, चारों तरफ धुआ ही धुआ और आग की लपटें और उसमें घिरे मासूम छात्र। आग लगने से अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग बचने के लिए इधर उधर भागे, जबकि कई लोग ऊपरी मंजिलों और बालकनी में फंस गए। धुएं और आग की लपटों के बीच मौके पर उपस्थित स्थनीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की।
पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire : लखनऊ में गेमिंग जोन भीषण आग में स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका, तुरंत बचाव अभियान शुरू किया
चश्मदीदों के मुताबिक, गेमिंग जोन मौजूद छात्रों ने जान बचाने के लिए लिए इमारत से छलांग लगा दी। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों में घबराहट का माहौल था। जान बचाने के लिए कोचिंग में फंसे छात्रों अपनी पूरी कोशिश की। इस हादसे के दौरान एक दिल दहला देने वाला दृश्य भी सामने आया, जहां एक व्यक्ति खुद को बचाने के लिए की ग्रिल पकड़े नजर आ रहा है, लेकिन भीषण आग के चलते वह इमारत से नीचे गिर गया। इस घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
इस बीच, दमकल और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। लखनऊ गेमिंग जोन में आग (Lucknow Gaming Zone Fire) लगने के बाद, बचाव टीमों ने बिल्डिंग को खाली कराने और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से ऑपरेशन शुरू किया। पड़ोस के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में फंसे लोगों की संख्या और घायलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।