लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को बीके मोटर्स कार के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई है। इसके बाद कुछ आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर लोग कांप गए। फायर ब्रिगेड कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। फायर ब्रिगेड कर्मी शीशा तोड़ रहे हैं, ताकि धुंआ बाहर आ सके। 6 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं और दीवार में दरारें आ गईं। रह रहकर धमाकों की आवाज गूंज रही है।
पढ़ें :- NDA में लखनऊ की सुमीरा तिवारी का कमाल, हासिल की 11वीं रैंक; पिता की तरह बनेंगी एयरफोर्स पायलट
लखनऊ
गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में स्थित मारुति सुजुकी नेक्सा शोरूम में भीषण आग लग गई।आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है pic.twitter.com/cb80kOc2HE
— Ajay Srivastav (@ajaysridj) October 30, 2025
पढ़ें :- 'झुके सिर और 'प्रणाम महोदय' की रट...' KGMU में MBBS फर्स्ट ईयर छात्रों का वीडियो वायरल, रैगिंग के लग रहे आरोप
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में स्थित मारुति सुजुकी नेक्सा शोरूम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।