Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में जिलाधिकारी लखनऊ ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें :- लखनऊ: गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों का मिला शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जिलाधिकारी ने कहा, लखनऊ में विगत कुछ घण्टों से खराब मौसम एवं अतिवृष्टि से जलभराव व मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत लखनऊ के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में दिनांक 26.09.2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश की का कड़ाई से पालन किया जाए।