Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वहां आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ लिया और आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के लिए उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
बताया जा रहा है कि, विक्रमादित्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक युवती पहुंची। इस दौरान वहां कुछ देर रूकने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ये देख वहां पर अफरा तफरी मच गयी। पुलिस का कहना है कि, महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शुरूआती जांच में सामने आया कि, पीड़िता का कानपुर में कोई प्रकरण चल रहा है, जिसमें न्याय ना मिलने पर वो लखनऊ न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। युवती न्याय की गुहार लगाने के लिए सीएम आवास जा रही थी।