Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मशहूर कचौड़ी भंड़ार पर जीएसटी की टीम छापेमारी की है। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है। जीएसटी की टीम के साथ मौके पर पुलिस भी मौजूद है और जांच जारी है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
दरअसल, हजरतगंज में बाजपेयी कचौड़ी भंड़ार है, जो काफी मशहूर है। शुक्रवार को जएसटी की एक टीम दुकान पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, जीएसटी की टीम ने मशीनें जब्त कर ली और रोजाना के कारोबार की जांच की जा रही है। इस दौरान वहां पर पुलिस बल तैनात है।
लखनऊ में फेमस है वाजपेयी कचौड़ी भंडार
बता दें कि, राजधानी लखनऊ में बाजपेयी कचौड़ी भंडार काफी मशहूर है। दूर दूर से लोग इस दुकान पर कचौड़ी खाने के लिए आते हैं। यहां की कचौड़ी खाने के लिए लोग लंबी लाइनों में भी देखे जाते हैं। हालांकि, आज जीएसटी ने छापेमारी की है और जांच कर रही है।