Lucknow News: छठ पूजा को लेकर राजधानी लखनऊ में अवकाश घोषित किया गया है। सात नवंबर यानी कल छठ पर्व को मनाया जाएगा। गुरुवार छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने छठ पूजा पर अवकाश की घोषणा की है।
इसके साथ आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।