Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी पर हमला होने से हड़कंप मच गया। आईआरएस अधिकारी पर हमला हजरतगंज स्थित आयकर विभाग के दफ्तर में हुआ है, जिससे वो घायल हो गए हैं। आईआरएस अधिकारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी
आईआरएस अधिकारी का नाम गौरव गर्ग बताया जा रहा है। आरोप है कि आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग को डिपार्टमेंट के ही अफसर ने ही कमरे में हमला किया। कहा जा रहा है कि, गिलास फेंककर उन पर हमला किया गया है, जिससे उनके सिर और कान पर गंभीर चोट आई है। इस हमले में आईआरएस अधिकारी को चोटें आईं हैं। गौरव गर्ग यूपी कैडर की IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना त्यागी भी इस समय लखनऊ में ही पोस्टेड हैं। इस कारण यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया है। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
इनकम टैक्स कार्यालय में बढ़ा तनाव
इस घटना के बाद इनकम टैक्स कार्यालय में तनाव की स्थिति बन गयी है। तबी जुबान में कर्मचारी कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, कोई कुछ खुलकर बोल नहीं रहा है। वहीं, हमले में आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग को चोट आई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमला करने वाले अधिकारी से पूछताछ की तैयारी शुरू हो गयी है।
आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं गौरव गर्ग
हमले में घायल हुए आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग राजधानी में तैनात तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं। वह लंबे समय तक डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। इस हमले के बाद आयकर विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
पढ़ें :- केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर