Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। जिलाधिकारी लखनऊ ने 14 जनवरी तक राजधानी के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। पहले 11 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी थी। हालांकि, बढ़ती ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।
पढ़ें :- CM योगी ने 1725 करोड़ की योजना का किया शुभारंभ, 5 जिलों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास जोन
जिलाधिकारी लखनऊ की तरफ से कहा गया है कि, कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। विद्यालय आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। वहीं, कक्षा-9 से कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है, उनमें दिनांक 14 जनवरी तक विद्यार्थियों की कक्षाएं पंथासम्भव ऑनलाइन करायी जाए। ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर कक्षा-9 से कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का संचालन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे के मध्य किया जाए।
इसके साथ ही कहा, विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। यह सुनिक्षित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। Classes/Practicals/Exams आदि के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।