Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अप्रैल महीने से ही भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण स्कूल जा रहे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए राजधानी लखनऊ में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ में प्री प्राईमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी किया है।
पढ़ें :- Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
जिलाधिकारी ने अपने जारी आदेश में कहा कि, लखनऊ में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोडी के सरकारी/ परिषदीय / गैरसरकारी/प्राश्वेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 22.04.2028 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक निधर्धारित किया जाता है।