Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण गिराने के दौरान बवाल हो गया। इमारत के गिरने के बाद मलवे में लोगों के दबे होने की अफवाह फैल गयी। इस अफवाह के बाद वहां पर बवाल मच गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू हो गया। हालांकि, काफी देर बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को कंट्रोल किया लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। हालांकि स्थिति अब काबू में बताई जा रही है।
पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर
बता दें कि, लखनऊ के अकबरनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची थी। जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा था। देखते ही देखते अवैध इमारते मलबे में तब्दील हो गयी। इस दौरान मलवे में कुछ लोगों के दबे होने की अफवाह फैल गयी। जैसे ही ये खबर फैली तो क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने मलबे में किसी के दबे होने से इनकार किया है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते नाराज लोगों ने बवाल काट दिया।
थाना महानगर क्षेत्रान्तर्गत अकबरनगर प्रकरण के सम्बन्ध में —@Uppolice pic.twitter.com/DXBeugikvM
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) March 10, 2024
पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील
पुलिस और प्रशासन की टीम पर पत्थराव शुरू कर दिया। इतने से भी जब मन नहीं भरा तो नाराज लोगों ने टीम को मौके से दौड़ा लिया। अकबरपुर में बवाल की खबर जब उच्च अधिकारियों को लगी तो वह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। फिलहाल स्थिति को कंट्रोल में बताई जा रही है।