लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईंं। इस हादसे में उनके स्टाफ के कई सदस्य घायल हो गए। ये हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि, आज सुबह राज्यपाल लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ के रास्ते से आ रही थी। तभी उनकी फ्लीट की गाड़ियां आपस में टकर गईं। वहीं, इस हादसे के कारण शहीद पथ पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
बताया जा रहा है कि, राज्यपाल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग के जरिए आ रहे थे। इस दौरार उनकी फ्लीट में शामिल गाड़ियां जब लुलु मॉल के पास पहुंंची तो आपस में टकरा गईं। हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्टाफ के सदस्य घायल हो गए।
अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, फ्लीट के सामने अचानक एक वाहन ने ब्रेक लगा दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हालांकि, हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि, जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।