Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर एम-1 में किराए पर रहने वाली 42 वर्षीय युवती ने मकान मालिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के यौन शोषण और प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

सुसाइड नोट में युवती ने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चार साल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मकान में बतौर किराएदार रह रही थी। दुकानदार की ग्राउंड फ्लोर पर ही दुकान है। पास में ही उसका घर है।

युवती की छोटी बहन के अनुसार बुधवार वह लोग बहन को फोन कर रहे थे, पर संपर्क नहीं हो सका। रात करीब आठ बजे वह लोग बहन से मिलने उसके घर पहुंचे तो बहन का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर कृष्णानगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

प्यार के जाल में फंसाकर किया शोषण

युवती की छोटी बहन का आरोप है कि आरोपी दुकानदार शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद उनकी बहन को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह बहन का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण करने लगा। छानबीन के दौरान पुलिस को युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला।

पढ़ें :- विनोद साहनी हत्याकांड: मृतक के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड नोट में उसने मकान मालिक की प्रताड़ना का जिक्र किया था और उसका अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि युवती की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement