Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: रेप के आरोपी को पु​लिस ने दौड़ाकर मारि गोली, ऑटो चालक ने जॉब से लौट रही युवती को अगवाह कर किया था दुष्कर्म

लखनऊ: रेप के आरोपी को पु​लिस ने दौड़ाकर मारि गोली, ऑटो चालक ने जॉब से लौट रही युवती को अगवाह कर किया था दुष्कर्म

By Harsh Gautam 
Updated Date

लखनऊ: लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- Mahoba : शराबी बेटा बुजुर्ग मां-बाप को करता था प्रताड़ित, सब्र का बांध टूट तो 85 साल वर्षीय पिता ने उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर ऑटो पलट गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीतखेड़ा निवासी 26 वर्षीय उपदेश लोधी उर्फ गहना के रूप में हुई है। पुलिस जांच में वह हाल ही में दर्ज हुए रेप केस का मुख्य आरोपी निकला।

ऑटो में बैठी युवती को जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती 31 मई की शाम तेलीबाग स्थित एक मॉल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। वह एक ऑटो में सवार हुई, जिसमें मौजूद दो अन्य लोग रास्ते में उतर गए। आरोप है कि इसके बाद चालक और उसके साथी ने ऑटो को सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया और युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान सामने से आ रही एक कार की हेडलाइट देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद ऑटो की पहचान हुई। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया गया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।लखनऊ पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी। गोली बदमाश के पैर में लगी। पकड़े जाने पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- बदायूं में दरोगा का कमरे में रोशनदान से लटका मिला शव, सुसाइड की आशंका
Advertisement