लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म (PhD Student Raped) करने के आरोप में बाराबंकी (Barabanki) के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी।
पढ़ें :- लखनऊ: बाएं की जगह दाहिने घुटने की सर्जरी कर दी गई, बुजुर्ग महिला अब दोनो पैर से नहीं चल पा रही, डॉक्टर ने विरोध करने में धमकाया
पीजीआई पुलिस थाना प्रभारी (PGI Police Station Incharge) ने बताया, कि प्राथमिकी मूल रूप से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में दर्ज की गई थी, जिसे सोमवार को यहां स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर की रहने वाली छात्रा ने बाराबंकी के अभिनव श्रीवास्तव (Abhinav Srivastava) पर उसे शादी का झांसा देकर 2023 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा है कि दुष्कर्म पीजीआई थाना (PGI Police Station) क्षेत्र के एक होटल में किया गया। पुलिस ने कहा कि हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।