लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसां दीं। ये घटना कल्ली पश्चिम क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे के करीब हुई। पुलिस की शुरूआती जांच में कारोबारी की पहचान जौनपुरी निवासी संदीप कुमार (40) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल संदीप को उपचार के लिए ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- बरेली में बहू की पिटाई से आहत सास ने खाया जहर, पिटाई का वीडियो वायरल
पुलिस ने बताया कि, संदीप कुमार मौजूदा समय पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराए के मकान में रहते थे और रियल एस्टेट का काम करते थे। उनका कल्ली पश्चिम इलाके में कार्यालय भी है। बताया जा रहा है कि, दोपहर वो अपने कर्मचारी के साथ कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय पहुंचने के बाद वो कार से उतरकर फोन पर बातचीत करते हुए जा रहे थे।
इस दौरान सफेद गमछा लपटे एक युवक वहां पहुंचा और उसने एक के बाद एक संदीप को तीन गोलियां मार दी। एक गोली सीने, एक पेट और एक सिर पर लगी। संदीप को गोली मारने के बाद आरोपी अपने बाइक सवार साथी के साथ वहां से फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर ही संदीप खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर विपिन ने शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। घायल संदीप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी
ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसकी वीडियो बेहद ही खौफनाक है। पुलिस अब इस वीडियो की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है। इसके साथ ही, सर्विलांस की भी मदद पुलिस ले रही है।