Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावधान हो जाइए लखनऊवासी: बीमारी परोस रहे शहर के ये फेमस रेस्टोरेंट, खाद्य सुरक्षा की जांच में कई रेस्तरां फेल

सावधान हो जाइए लखनऊवासी: बीमारी परोस रहे शहर के ये फेमस रेस्टोरेंट, खाद्य सुरक्षा की जांच में कई रेस्तरां फेल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कई फेमस रेस्टोरेंट बीमारी परोस रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ये खुलासा हुआ है। विभाग ने 12 प्रमुख ब्रांडेड रेस्त्रां के 36 खाद्य सैंपल जांच किए, जिनमें से अधिकांश फेल पाए गए। जांच में सामने आया कि, रेस्टोरेंट लोगों को बासी खाना, मिलावटी सामग्री, खराब तेल से बनी हुई सामग्री लोगों को परोसी जा रही है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) टीम की ओर से 9 आउटलेट्स को नोटिस भेजा गया है।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

खाद्य सुरक्षा विभाग को KFC सहारागंज में पुराने तेल में डिशेस फ्राई करने का मामला मिला है। वहीं, McDonald’s हजरतगंज की फ्राइड डिशेस में सिंथेटिक रंग पाया गया है। दस्तरख़्वान रेस्त्रां में बासी मटन मिलन पर कार्रवाई की गयी है।

इसके साथ ही, Pizza Hut के सॉस में गैर-खाद्य ग्रेड सामग्री मिली, जबकि Burger King के मेयोनीज में बैक्टीरिया पाए गए हैं। Subway में खुले में कटी सब्जियां रखी मिलीं और Domino’s ने एक्सपायरी डेट के ऊपर नया स्टीकर चिपकाकर धोखा दिया। Biryani Blues के फ्लेवर में कृत्रिम तत्वों की मात्रा अधिक पाई गई, जिस पर जुर्माना लगने की संभावना है।

इसके अलावा Barista के बर्फ में बैक्टीरिया, छप्पन भोग के मावे में मिलावट, Haldiram’s के नमकीन में घटिया तेल और Wow Momo के मोमो के पानी में बदबू और साफ-सफाई की कमी भी जांच में सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोषी रेस्त्रां को नोटिस जारी किए हैं और कड़ी कार्रवाई का एलान किया है।

 

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
Advertisement