Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow school closed: लखनऊ में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक रहेंगे बंद

Lucknow school closed: लखनऊ में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक रहेंगे बंद

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow School closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। सर्दी के सितम के चलते जन—जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ती ठंड के कारण लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूलों के बंद रखने का फैसला लिया है। ​लखनऊ जिला प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ठंड को देखते हुए उनके स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि, विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध किए जाएं। प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।

स्कूलों के लिए जारी हुए ये निर्देश
. Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर/ खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
. विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
. जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement