David Willey Ruled Out of IPL : लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को लखनऊ में मुकाबला होना है, लेकिन इस मैच से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए बुरी खबर है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड विली (David willey) ने अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया। हालांकि, विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को शामिल किया गया।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान अनुसार, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में मैट हेनरी को चुना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अनुबंध किया है। हेनरी इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में आए हैं, जो व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हट गए हैं। हेनरी 1.25 करोड़ रुपये के अपने आधार मूल्य पर शामिल हुए हैं।
मैट हेनरी ने अब तक 25 टेस्ट, 82 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और 17 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले वह टाटा आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक दो टाटा आईपीएल मैचों में भाग लिया है, दोनों 2017 में पंजाब किंग्स के लिए।