नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 (Swachh Survekshan 2025-26) में यूपी की राजधानी लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय पटल पर शहर की प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ नगर निगम को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मंच पर यह सम्मान ग्रहण किया।
Video-स्वच्छता में चमका नवाबों का शहर लखनऊ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर https://t.co/BEQjeOoUVO
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) November 11, 2026
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- यूपी में अब लड़ाई 80-20 की नहीं बल्कि 95-5 की होगी तो बीजेपी का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए?
इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर निगम की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कचरा प्रबंधन, सुंदरीकरण और स्वच्छता की दिशा में किए गए नवाचार अब धरातल पर रंग ला रहे हैं। इस सफलता से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ की पहचान और मजबूत हुई है, बल्कि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी यह एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।