Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lucknow: कुरान पढ़ाने के बहाने एक साल तक बच्ची से की दरिंदगी, सामने आई मौलाना की घिनौनी करतूत

Lucknow: कुरान पढ़ाने के बहाने एक साल तक बच्ची से की दरिंदगी, सामने आई मौलाना की घिनौनी करतूत

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 11 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इतना ही नहीं, उसने बच्ची का वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था।

पढ़ें :- लखनऊ की सड़कों पर उतरे वकील, बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा पहुंचे तो पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मामला सआदतगंज इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौलाना इमरान मस्जिद में बच्चों को दीनी तालीम देता था। पीड़िता भी करीब एक साल से वहां कुरान और दीनी शिक्षा लेने जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची का कथित तौर पर शोषण करना शुरू कर दिया। बच्ची के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता और वीडियो परिवार को भेजने की धमकी देता था।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब मोहल्ले के एक व्यक्ति के जरिए बच्ची से जुड़ा वीडियो वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड लाइन तक पहुंचा। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई। वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका अर्चना सिंह, काउंसलर और चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची और उसके परिवार से संपर्क किया।

शुरुआत में बच्ची काफी डरी हुई थी और कुछ बताने को तैयार नहीं थी। टीम ने करीब 24 घंटे तक उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी। उसने बताया कि मौलाना दूसरे बच्चों की छुट्टी करने के बाद उसे अकेले रोक लेता था। आरोप है कि कई बार आरोपी उसके घर भी पहुंचा और वहां भी उसका शोषण किया।

परिवार की शिकायत पर सआदतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है।

पढ़ें :- CM योगी लखनऊ में 50 हजार छात्रों को देंगे टैबलेट, युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट बांटने का लक्ष्य

इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में उनकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement